Chief Minister Ladli Behna Yojana- Online Apply Form, Status, Beneficiary List

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Rate this post

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश सरकार ने जून 2023 में Ladli Behna Yojana की शुरुआत की। जिसमे सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। वैसे तो सरकार के द्वारा महिलाओं के विकास ओर उत्थान के लिए बहुत सारी योजनाए चलाई गई है। लेकिन Ladli Behna Yojana इन सब में सबसे अलग है।

Ladli Behna Yojana के तहत राज्य की गरीब महिलाओ को हर महीने सरकार की तरफ से 1250 रुपए दिए जाएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए आपको इसका फॉर्म भरना होगा जिसकी प्रोसेस आपको इस लेख में मिल जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Chief Minister Ladli Behna Yojana
Chief Minister Ladli Behna Yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana Overview

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा अपने राज्य की महिलायो के लिए लाडली बहना योजना की शुआत की गई। योजना को शुरू करने का मकसद मध्य प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक लाभ मिल सके। जिस से अपना पालन पोषण अच्छे से कर सके। Chief Minister Ladli Behna Yojana के तहत राज्य की महिलाओ को हर महीने 1250 रुपए दिए जाते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
योजना का नामलाड़ली बहना योजना
शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभ1250 रूपए प्रतिमाह
पात्रताप्रदेश की गरीब महिलाऐं
उद्देश्यमहिलाओं को सशक्त बनाना
आवेदन माध्यमऑफलाइन
हेल्पलाइन नंबर07552700800
आधिकारिक वेबसाइटcmladlibahna.mp.gov.in

Ladli Behna Yojana का लाभ

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की महिलाओ के लिए Ladli Behna Yojana को शुरू किया। जिसमे राज्य की महिलाओ के बैंक खाते में हर महीने 1250 रुपए डाले जाते है। योजना के तहत शुरुआत में ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रतिमाह महिलाओं को प्रदान की जाती थी। लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया है। योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा हुई।

सरकार कर अनुसार अलग- अलग चरणों में इस योजना की राशि को बढ़ाकर 3000 तक किया जाएगा। वर्तमान में सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओ को 1250 रुपए महीने के दिए जाते है। फिर इसे बढ़ाकर 1500 कर दिया जाएगा फिर 1750 फिर 2000 ओर इसी तरह से Ladli Behna Yojana की राशि को बढ़ाकर 3000 तक ले जाया जाएगा।

Read More:-

PM Vishwakarma Yojana Online Apply 2024

Chief Minister Ladli Behna Yojana के लिए योग्यता

जब सरकार कोई भी योजना की शुरुआत करती है, तो ऐसे में पात्रता भी रखती है। लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए आपको कुछ पात्रता को पूरा करना होगा। जिसका विवरण आपको नीचे लिस्ट में दिया गया है।

  • महिला मध्यप्रदेश की रहने वाली हो।
  • महिला विवाहित महिला या तलाकशुदा हो सकती है।
  • सरकार के द्वारा 21 वर्ष की अविवाहित बेटियों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख से कम होनी चाहिए।
  • Ladli Behna Yojana का लाभ 21 से 60 साल की महिलाये ले सकती है।
  • महिला के परिवार में कोई आयकर दाता नहीं हो।
  • महिला के पास 5 एकड़ से ज्यादा जमीन नहीं हो।
  • महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नहीं हो।

Chief Minister Ladli Behna Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

Chief Minister Ladli Behna Yojana का लाभ लेने के लिए राज्य की महिलाओ के पास निम्नलिखित दस्तावेज का होना जरूरी है।

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • आधार कार्ड एवं समग्र आईडी दोनों की ईकेवाईसी
  • निवासी प्रमाण पत्र 
  •  आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

Ladli Behna Yojana Form

लाड़ली बहना योजना के लिए आपको किसी आवेदन फार्म की जरूरत नहीं होती। आपको सिर्फ अपने वार्ड कार्यालय में या ग्राम पंचायत में या आंगनबाड़ी केंद्र में जाना होगा। ओर अपने दस्तावेज को जमा करके फॉर्म भरवाना है। इसके बाद आपका फॉर्म भर दिया जाएगा।

Ladli Behna Yojana Status Check

क्या आपने भी लाड़ली बहना योजना का फॉर्म भरा है। लेकिन अभी तक आपको लाड़ली बहना योजनाका लाभ मिलना शुरू नहीं हुआ है। तो ऐसे में आप भी लाड़ली बहना योजना का स्टैटस चेक करना चाहते है तो नीचे दिए चरणों का पालन करे।

  • सबसे पहले आपको लाड़ली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाईट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना है।
  • इसके होम पेज पर आपको ” आवेदन ओर भुगतान का स्टैटस” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको लाड़ली बहना आवेदन क्र. / सदस्य समग्र क्र. डालना है।
  • अब आपको captcha कोड भरना है।
  • फिर ओटीपी भेजकर वेरफाइ करना है।
  • इसके बाद खोजे के विकल्प पर क्लिक करे।
  • वेबसाईट के होम पेज पर आपको लाड़ली बहना योजना का स्टैटस दिखाई देगा

Ladli Behna Yojana 13वी किस्त कब आएगी

Ladli Behna Yojana के तहत राज्य की महिलाओ को हर महीने किस्तों के रूप में 1250 रुपए दिए जाते है। अभी 4 मई 2024 को लाड़ली बहना योजना की 12वी किस्त महिलाओ के बैंक में डाली गई थी। लेकिन अभी राज्य की महिलाओ को लाड़ली बहना योजना की 13वी किस्त का इंतजार है। ऐसे में सरकार के द्वारा जून 2024 में 13वी किस्त जारी किया जा सकता है।

Chief Minister Ladli Behna Yojana FAQs

लाडली बहन योजना की किस्त कब आएगी?

जून 2024 में लाड़ली बहना योजन की 13वी किस्त आने वाली है।

लाडली बहना योजना में लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

Ladli Behna Yojana की ऑफिसियल वेबसाईट से आप अपना नाम देख सकती है।

लाडली बहना योजना की KYC कैसे करें?

Ladli Behna Yojana की ऑफिसियल वेबसाईट से।

लाडली बहना योजना की पात्रता क्या है?

पात्रता की पूरी जानकारी आपको ऊपर पोस्ट में दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a comment